{"_id":"60f1b63e8ebc3ee56815377f","slug":"moutain-biking-will-include-in-chalo-chamba-abhian-chamba-news-sml377137320","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलो चंबा अभियान में शामिल होगी माउंटेन बाइकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलो चंबा अभियान में शामिल होगी माउंटेन बाइकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चलो चंबा अभियान के तहत एथलेटिक्स को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर की क्रॉस कंट्री सहित बड़े खेलकूद कार्यक्रम के आयोजन में माउंटेन बाइकिंग को शामिल किया जाएगा। इसके लिए जिला साइकिल एसोसिएशन कार्ययोजना तैयार करेगी। जिला स्तरीय खेल परिषद चंबा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने यह जानकारी दी है।
डीसी ने जिले में विभिन्न खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के सभी पंजीकृत खेल एसोसिएशन खिलाड़ियों का चयन फील्ड में जाकर करने के निर्देश दिए। कहा कि कॉलेज और स्कूल प्रबंधन समितियां स्पोर्ट्स एसोसिएशन के साथ बेहतरीन तालमेल स्थापित कर बच्चों की प्रतिभा को उभारने के लिए गंभीरता से कार्य योजना तैयार करने पर भी बल दें।
कहा कि जल्द जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कार्य समिति में नए सदस्य शामिल कर समिति गठित करें। कहा कि उपायुक्त कार्यालय की ओर से खेल विभाग को उपलब्ध करवाए गए तीन सौ कबड्डी मैट्स को विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जल्द प्रदान किया जाए। कहा कि बैडमिंटन हॉल चंबा, कुश्ती के अखाड़ों और कराटे किक बॉक्सिंग हॉल में भी खेल विभाग मैट्स की उपलब्धता सुनिश्चित बनाए। चंबा जिम के लिए नई सामग्री खरीदने के लिए आठ लाख की धनराशि स्वीकृत है, जिसकी खरीद जल्द सुनिश्चित बनाई जा रही है। कहा कि प्रवेश और सदस्यता शुल्क को भी बढ़ाया जाएगा। जिला के फुटबाल और हॉकी एसोसिएशन के पदाधिकारियों की मांग के अनुरूप खेल मैदानों में आवश्यकतानुसार फुटबाल सेट और अन्य जरूरी सामान भी उपलब्ध करवाया जाए। कहा कि स्कूलों में विशेष कर लड़कियों को किक बॉक्सिंग और कराटे का प्रशिक्षण प्रदान किया जाए।
विज्ञापन
निर्णय लिया गया कि चंबा चौगान और पुलिस ग्राउंड बारगाह में खेलों के आयोजन और प्रैक्टिस के लिए समयसारणी निर्धारित की जाएगी। क्रिकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मांग पर यह भी निर्णय लिया गया कि चंबा चौगान में केवल खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा। पुलिस ग्राउंड और अन्य स्थलों पर ही खेलकूद के अभ्यास किए जाएंगे।