{"_id":"6ada3d5b7d9dee534001593f","slug":"mourning-in-jabbal-over-chandramanis-death-no-one-could-sleep-all-night-chamba-news-c-88-1-ssml1004-200785-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंद्रमणि की मौत से जब्बल में मातम, रातभर नहीं लगी किसी की आंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंद्रमणि की मौत से जब्बल में मातम, रातभर नहीं लगी किसी की आंख
Thu, 22 Oct 2026 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 22 Oct 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
हंसमुख स्वभाव के कुलेठी के असमय जाने से गांव में शोक, परिजनों और परिचितों का रो-रोकर बुरा हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी के आकस्मिक निधन से जब्बल गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों के अनुसार, पूरी रात किसी की आंख नहीं लगी और हर कोई नम आंखों से उन्हें याद करता रहा।
जब्बल निवासी योगराज, संजीव कुमार, बिमला देवी और आरती देवी ने बताया कि चंद्रमणि कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही थे। हंसमुख स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वह लोगों के बीच खास पहचान रखते थे। उनके अचानक चले जाने से ग्रामीणों को अब भी इस दुखद घटना पर विश्वास नहीं हो रहा है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के होली उपमंडल के प्रस्तावित दौरे को लेकर चंद्रमणि काफी उत्साहित थे। उनके असमय निधन से परिवार, परिचितों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गहरा आघात पहुंचा है। गांव में हर कोई उन्हें याद कर दुख जताता नजर आया।