{"_id":"697f8c355c13d53d4407b9ac","slug":"mountain-trails-project-will-accelerate-adventure-tourism-chamba-news-c-88-1-ssml1004-173552-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: माउंटेन ट्रेल्स परियोजना से साहसिक पर्यटन पकड़ेगा रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: माउंटेन ट्रेल्स परियोजना से साहसिक पर्यटन पकड़ेगा रफ्तार
Sun, 01 Feb 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 01 Feb 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। केंद्रीय बजट में हिमाचल के लिए माउंटेन ट्रेल्स परियोजना (पहाड़ी ट्रैकिंग और हाइकिंग ट्रेल्स) की घोषणा से चंबा जिले की भी इसमें हिस्सेदारी मिलने की उम्मीद है। इससे जिले में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। जिले में कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहां पर माउंटेन ट्रेल की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में केंद्रीय बजट में हिमाचल को इस परियोजना में शामिल करके सरकार ने कई बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने का प्रयास किया।
खज्जियार, पांगी, भरमौर, कुगति, लक्कड़मंडी और चुराह में कई ऐसे अनछुए स्थल हैं, जहां पर साहसिक पर्यटन को बढ़ाया जा सकता है। इन पर्वतीय रास्तों के विकास से न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को पंख लगेंगे बल्कि यह पारिस्थितिक रूप से टिकाऊ पर्यटन के माध्यम से हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटन को एक नई दिशा देगा। साथ ही स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
स्थानीय गाइड, होमस्टे और छोटे व्यवसायियों की आय में वृद्धि होगी। खज्जियार होटल एसोसिएशन के प्रधान देसराज शर्मा ने बताया कि केंद्रीय बजट में हिमाचल को इस परियोजना में शामिल करके पर्यटन की संभावनाएं बढ़ेंगी। इससे रोजगार के द्वार भी खुलेंगे। पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के प्रधान दीपू ने बताया कि साहसिक पर्यटन की खज्जियार में काफी संभावनाएं हैं, ऐसे में आने वाले समय में यहां पर्यटन ओर भी ज्यादा बढ़ सकता है। इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार का आभार जताया है।