{"_id":"af0c0d218ec210d59af08fb625abec9d","slug":"motor-chalan-hindi-news-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियम तोड़ने पर 13 हजार जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियम तोड़ने पर 13 हजार जुर्माना वसूला
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Fri, 15 Jan 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ छेड़े हुए अभियान को पुलिस ने जारी रखा है। इस अभियान के तहत जगह-जगह नाके लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी देते हुए डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को 50 चालान किए। इस दौरान पुलिस ने 13 हजार रुपये जुर्माना भी वसूल किया है। उन्होंने कहा कि चंबा में यातायात नियमों की अवहेलना ना हो इसके लिए पुलिस ने विशेष अभियान छेड़ा हुआ है। इसके तहत रोजाना जगह-जगह पर नाके लगाकर ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से छेडे़ गए अभियान के बाद शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने समस्त वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से छेड़ा गया अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन