{"_id":"fa14f5c7e962677e3c25e3e78125a1be","slug":"motor-chalan-hindi-news-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियम उल्लंघन पर 12,300 रुपये जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियम उल्लंघन पर 12,300 रुपये जुर्माना वसूला
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Mon, 11 Jan 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ छेड़े हुए अभियान को पुलिस ने जारी रखा है। इस अभियान के तहत जगह-जगह नाके लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोमवार को 50 चालान किए। इस दौरान पुलिस ने 12 हजार 300 रुपये जुर्माना भी वसूल किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चंबा में यातायात नियमों की अवहेलना ना हो इसके लिये पुलिस ने विशेष अभियान छेड़ा हुआ है। इसके तहत रोजाना जगह-जगह पर नाके लगाकर ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। पुलिस की ओर से छेडे़ गए अभियान के बाद शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने समस्त वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से छेड़ा गया अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन