{"_id":"5fd9b8a3794b8177ee971a8dce8e8824","slug":"motor-chalan-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने 48 चालान कर वसूला 10,200 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने 48 चालान कर वसूला 10,200 रुपये जुर्माना
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Sun, 20 Dec 2015 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस की ओर से रोजाना मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किए जा रहे हैं। इन चालानों में पुलिस हजारों रुपये जुर्माना भी वसूल कर रही है।
विज्ञापन
वीरवार को पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर नाके लगाये।
इस दौरान पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत 48 चालान किए। साथ ही 10, 200 रुपये जुर्माना भी वसूला।
डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ा हुआ है।
विज्ञापन
इस अभियान के तहत रोजाना विभिन्न स्थानों पर पुलिस की ओर से नाके बंदी की जा रही है जिसमें ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से चलाए गए इस अभियान से शहर में यातायात व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। इसके अलावा एक चालान कोटपा के तहत भी पुलिस ने काटा जिसमें सौ रुपये जुर्माना वसूल किया है। पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।