{"_id":"65f5a8cd93f4b6b557073a45","slug":"mothers-should-give-time-to-children-keep-in-touch-with-teachers-repswal-chamba-news-c-88-1-ssml1004-120642-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"माताएं बच्चों को दें समय, अध्यापकों से करते रहें संपर्क : रेपस्वाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माताएं बच्चों को दें समय, अध्यापकों से करते रहें संपर्क : रेपस्वाल
Sat, 16 Mar 2024 07:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 16 Mar 2024 07:42 PM IST
विज्ञापन
माताएं बच्चों को दें समय, अध्यापकों से करते रहें संपर्क : रेपस्वाल
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सरू में पहली मां शिक्षक कार्यक्रम आयोजित
संंवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सरू में समग्र शिक्षा के तत्वावधान में पहली शिक्षक मां कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने की। जिला प्री प्राइमरी समन्वयक ओंकार वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत हर चौथे शनिवार को बच्चाें की माताओं के साथ बैठक की जाएगी। साथ ही सप्ताह में दो बार माताओं को व्हाट्सएप के माध्यम से बच्चों की गतिविधियां साझा करना और तीन माह बाद प्रदेश की माताओं के साथ एक वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य स्तर पर 13 दिसंबर 2023 को हुआ था। जिले में भी यह कार्यक्रम चल रहा है। उपायुक्त ने कार्यक्रम के दौरान अपने जीवन में मां की भूमिका के योगदान की कहानी भी साझा क़ी। उन्होंने सभी माताओं से अपील की है कि अपना कीमती समय में अपने बच्चे की शिक्षा के लिए समर्पित करें। साथ ही अच्छी शिक्षा और अच्छे संस्कार देकर उन्हें एक अच्छा इंसान बनाएं और अध्यापकों के साथ संपर्क में रहेें। उन्होंने आह्वान किया है कि स्कूल पर जाकर माताएं समय समय पर बच्चों को प्रोत्साहित करें। जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा नम्रता शर्मा ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में बच्चों की माताएं मौजूद रहीं। संवाद
--