फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mother and daughter unconscious due to lightning, even their hair burnt

Chamba News: बिजली गिरने से मां-बेटी बेहोश, सिर के बाल तक जले

Tue, 20 Feb 2024 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Mother and daughter unconscious due to lightning, even their hair burnt
बिजली गिरने के बाद बेहोश मां-बेटी। । - फोटो : बिजली गिरने के बाद बेहोश मां-बेटी। ।
तीसा (चंबा)। मूसलाधार बारिश के बीच बिजली गिरने से मवेशियों के लिए सूखी घास ला रही मां-बेटी का घास जल गया जबकि, बिजली की चपेट में आने से दोनों के बाल जल गए और वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं। मां-बेटी की पहचान नारदेई पत्नी नरेश कुमार और बेटी की पहचान मोनिका के रूप में हुई है। दूसरी ओर घडोलका गांव में बिजली गिरने से घर के समीप रखी सूखी घास भी जलकर स्वाह हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास आरंभ कर दिए।
विज्ञापन

हिमगिरी पंचायत प्रधान चंपो देवी ने बताया कि मंगलवार सायं 5:30 बजे मूसलाधार बारिश के बीच बिजली गिरने से घडोलका में घर के समीप रखी सूखी घास जलकर स्वाह हो गई। वहीं, मवेशियों के लिए सूखी घास लेकर आ रही मां-बेटी पर बिजली गिरने से दोनों बेहोश होकर जमीन गिर गईं। बताया कि रास्ते बंद होने के चलते मां-बेटी का स्थानीय स्तर पर ही उपचार चला हुआ है। अब दोनों को होश आ गया है और उनकी हालत में भी सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed