फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   More than 100 people got anti rabies vaccine in three days

चम्बा: तीन दिन में 100 से अधिक लोगों ने लगवाए एंटी रैबीज के टीके

Sat, 11 Feb 2023 06:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 06:47 PM IST
विज्ञापन
More than 100 people got anti rabies vaccine in three days
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में तीन दिन में 100 से अधिक लोगों ने एंटी रैबीज के टीके लगवाए हैं। इससे साफ पता चलता है कि चंबा शहर और आसपास के इलाकों में लावारिस कुत्तों का कितना आतंक है। रोजाना 10 से 15 लोग एंटी रैबीज का टीका लगवाने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंच रहे हैं। यह आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। शहर या आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लावारिस कुत्ते राहगीरों को अपना शिकार बना रहे हैं लेकिन नगर परिषद और पंचायतें लोगों को इन कुत्तों से निजात दिलाने में कोई भी उचित कदम नहीं उठा पा रहे हैं। कुछ दिन पहले खज्जियार पंचायत में एक महिला की मौत हो गई। महिला को कुत्ते ने काटा था। इसके बाद महिला के परिजन और गांव के लोग भारी संख्या में एंटी रैबीज का टीका लगवाने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इसी तरह जिले के अन्य उपमंडलों में भी लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ा है। समय रहते इस लावारिस कुत्तों की संख्या पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले समय में लोगों का सड़कों पर पैदल निकलना मुश्किल हो जाएगा। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अशोक कौशल ने बताया कि एंटी रैबीज का टीका लगवाने के लिए रोजाना मेडिकल कॉलेज में लोग पहुंच रहे हैं। लोगों की संख्या को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन ने एंटी रैबीज के टीके का एडवांस कोटा मंगवा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed