फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   monkey thrown stone form mountain, man leg cut

बंदरों ने पहाड़ी से गिराया पत्थर, व्यक्ति की टांग कटी

Sat, 03 Sep 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Sat, 03 Sep 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
बरौर पंचायत के छमेई गांव में एक बंदर के उत्पात से स्थानीय व्यक्ति की टांग घुटनों से नीचे कट कर अलग हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने पीड़ित को चंबा अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे टांडा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित की पहचान योगराज (47) पुत्र चुनी लाल निवासी गांव छमेई के रूप में हुई है। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि योगराज शनिवार सुबह मक्की के खेतों से बंदरों की टोली को भगाने के लिए गया था। बंदरों के उत्पात से पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर लुढ़क कर योगराज की टांग पर गिर गया। इससे मौके पर ही योगराज की टांग उसके शरीर से अलग हो गई। पीड़ित के कहराने की आवाज उसके परिजनों ने सुनी। इसके बाद पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


उधर, क्षेत्रीय अस्पताल चंबा के एमएस डॉक्टर जीवानंद चौहान ने बताया कि पीड़ित को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया है। घायल की टांग को बर्फ में रखा गया है ताकि उसे जोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed