{"_id":"57caff544f1c1bd4352cbce7","slug":"monkey-thrown-stone-form-mountain-man-leg-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":" बंदरों ने पहाड़ी से गिराया पत्थर, व्यक्ति की टांग कटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदरों ने पहाड़ी से गिराया पत्थर, व्यक्ति की टांग कटी
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Sat, 03 Sep 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरौर पंचायत के छमेई गांव में एक बंदर के उत्पात से स्थानीय व्यक्ति की टांग घुटनों से नीचे कट कर अलग हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने पीड़ित को चंबा अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे टांडा रेफर कर दिया गया है।
पीड़ित की पहचान योगराज (47) पुत्र चुनी लाल निवासी गांव छमेई के रूप में हुई है। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि योगराज शनिवार सुबह मक्की के खेतों से बंदरों की टोली को भगाने के लिए गया था। बंदरों के उत्पात से पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर लुढ़क कर योगराज की टांग पर गिर गया। इससे मौके पर ही योगराज की टांग उसके शरीर से अलग हो गई। पीड़ित के कहराने की आवाज उसके परिजनों ने सुनी। इसके बाद पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।
उधर, क्षेत्रीय अस्पताल चंबा के एमएस डॉक्टर जीवानंद चौहान ने बताया कि पीड़ित को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर कर दिया गया है। घायल की टांग को बर्फ में रखा गया है ताकि उसे जोड़ा जा सके।