Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mohit Kumar and Kanika were declared the best volunteers.

Chamba News: मोहित कुमार और कनिका बने सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी

Tue, 07 Oct 2025 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 07 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mohit Kumar and Kanika were declared the best volunteers.
चंबा के डलहौजी में एनएसएस ​शिविर के समापन सामारोह के बाद स्टाफ और स्वयंसेवी।संवाद
डलहौजी (चंबा)। पीएम श्री नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डलहौजी में मंगलवार को एनएसएस के शिविर का समापन हुआ। शिविर में बेहतर प्रदर्शन के लिए मोहित कुमार और कनिका को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी चुना। इस दौरान प्रधानाचार्य वंदना शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने स्वयंसेवियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों में समाजसेवा, देशभक्ति और स्वावलंबन की भावना प्रबल होती है। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी जगजीत शर्मा और मधु ठाकुर ने शिविर की गतिविधियों की संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया। समारोह में विद्यालय के स्टाफ सदस्य और स्वयंसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed