फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Modern machinery will be purchased for trauma care center with Rs 60 lakh

Chamba News: 60 लाख से खरीदी जाएगी ट्रॉमा केयर सेंटर के लिए आधुनिक मशीनरी

Sun, 10 Aug 2025 06:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 10 Aug 2025 06:35 AM IST
विज्ञापन
Modern machinery will be purchased for trauma care center with Rs 60 lakh
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर सेंटर में 60 लाख की लागत से दस आधुनिक मशीनें स्थापित होंगी। इसके लिए शिमला में मेडिकल कॉरपोरेशन ने टेंडर भी अवार्ड कर दिया है। मशीनों को खरीदने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इसके बाद मरीजों को ट्रॉमा सेवाओं के लिए टांडा या शिमला नहीं जाना पड़ेगा। 60 लाख से खरीदी जाने वाली मशीनों में एनस्थीसिया वर्कस्टेशन, कार्म, कॉटरी, सक्शन, टरनीक्विट, ऑटोक्लेव, मल्टीपारा मॉनिटर, ऑर्थो संबंधित औजार, डेफिब्रिलियेटर और बैटरी ऑप्रेटड ड्रिल शामिल हैं। एक्सरे व वेंटिलेटर की मशीनें पहले ही स्थापित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन


जिले की पौने छह लाख आबादी मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्भर रहती है। यहां पर विशेषज्ञ सहित अन्य सभी सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध हो जाती हैं लेकिन दुर्घटना सहित अन्य घटनाओं में घायल होने वाले मरीजों को ट्रॉमा केयर सेंटर की सेवाओं के लिए टांडा रेफर किया जाता है। ऐसे में प्रबंधन ने सरकार को इस समस्या से अवगत करवाया। जिसके परिणाम स्वरूप शिमला में मशीनों को खरीदने के टेंडर हो चुके हैं। जल्द ही बोर्ड चंबा के लिए मशीनें खरीद सकता है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉक्टर मानिक सहगल ने बताया कि शिमला में मशीनों का टेंडर खुल चुका है। जल्द ही सरोल में संचालित ट्रॉमा केयर सेंटर में मरीजों को सेवाएं मिलना शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed