फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mock drill conducted in Kariyan School

Chamba News: करियां स्कूल में करवाई मॉक डि्रल

Sat, 06 Apr 2024 10:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 06 Apr 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
Mock drill conducted in Kariyan School
करियां स्कूल में करवाई मॉक डि्रल
विज्ञापन

चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां में आपदा प्रबंधन पर मॉक डि्रल का आयोजन किया गया। इस दौरान भूकंप की स्थिति से निपटने के लिए पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने आपदा के दौरान फंसे लोगों को निकाला। साथ ही प्राथमिक उपचार दिया और अस्पताल में भर्ती करवाया। यह जानकारी स्कूल प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने दी। बताया कि मॉक डि्रल के दौरान विद्यार्थियों ने जागरूकता का संदेश दिया। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
--
11 अप्रैल को होगी बैठक
चंबा। जिला चंबा प्राग्रेसिव काउंसिल चंबा की बैठक 11 अप्रैल को जिला मुख्यालय में होगी। यह जानकारी काउंसिल सचिव गुरमुख सिंह बेदी ने दी। बताया कि इस बैठक में विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों से आह्वान किया है कि वे इस बैठक में बढ़-चढ़ कर भाग लें। संवाद
विज्ञापन

--
ककियां की टीम ने व्हाइट टाइगर को हराया
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही समर क्रिकेट प्रतियोगिता में ककियां की टीम ने व्हाइट टाइगर को नौ रन से शिकस्त दी। यह जानकारी प्रतियोगिता आयोजन सचिव सुशील कुमार ने दी। बताया कि इस मैच में ककियां ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित बीस ओवरों में 117 रन बनाए। इसमें मोनू ने सर्वाधिक 24 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी व्हाइट टाइगर की टीम 108 रन ही बना सकी। ककियां ने यह मैच जीत प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed