फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mock drill: 6 killed, 19 injured, house damaged due to cloudburst

मॉक ड्रिल : बादल फटने से 6 की मौत, 19 लोग घायल, मकान क्षतिग्रस्त

Thu, 08 Jun 2023 09:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 08 Jun 2023 09:29 PM IST
विज्ञापन
Mock drill: 6 killed, 19 injured, house damaged due to cloudburst
माक ड्रिल : घायलों का उपचार करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मी। संवाद
चंबा। दिनः वीरवार। समयः सुबह 9ः00 बजे। साल खड्ड पक्का टाला के नजदीक भगोत, मांई का बाग, भटालवा घार, मरेड़ी-सिल्लाघ्राट सड़क पर कलयूणी घार और मैहला घार में भारी बारिश के बाद भूस्खलन के कारण लोग फंस गए। भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं से प्रभावित लोगों को सुरक्षित प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन के आदेशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़े स्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। विभिन्न जगहों पर लोगों के फंसे होने की सूचना मिलते ही स्टेजिंग एरिया बारगाह से सीआईएसफ, होमगार्ड और पुलिस की टीम को पांच हिस्सों में बांटा गया। उन्हें घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

टीमें क्रमवार मौके पर पहुंचीं। टीमों ने त्वरित कार्य करते हुए विभिन्न जगहों पर फंसे लोगों को उठाकर स्टेचरों से एंबुलेंसों के जरिये पुलिस मैदान बारगाह मेंं बनाए गए स्वयं स्टेजिंग एरिया में अस्थायी तौर पर बनाए गए अस्पताल में पहुंचाकर उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। घटनास्थल पर एनएसएस, एनसीसी, रेडक्रॉस सोसायटी और आपदा मित्रों ने भी राहत एवं बचाव कार्य में अपना योगदान दिया। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग की पांच टीमों को भी घटनास्थल पर प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

साल खड्ड पक्का टाला के नजदीक भगोत में आठ लोग घटनास्थल पर फंस गए। 15 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। भटालवां घार में पांच लोगों घायल हो गए जबकि मांई का बाग में 5 लोग घायल हो गए। 110 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। वहीं पांच घर क्षतिग्रस्त और दो लोगों की मौत हो गई। इसी तरह मैहला घार में छह लोग घायल हो गए जबकि एक घर क्षतिग्रस्त हो गया। मरेड़ी सिल्लाघ्राट सड़क पर कलयूणी घार में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में राज्य स्तरीय मेगा मॉक एक्सरसाइज को लेकर उपायुक्त एवं रिस्पांसिबल अधिकारी अपूर्व देवगन की अगुवाई में जिले में पांच विभिन्न स्थानों पर भारी बाढ़ और भूस्खलन के आधार पर मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल की प्रक्रिया सैन्य और अर्धसैनिक बलों के पर्यवेक्षक की निगरानी में हुई। इस दौरान उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि इस मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राज्य और जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से किया गया। उन्होंने कहा कि आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्य के लिए सभी विभागों, पंचायत प्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संस्थाओं का सामूहिक सहयोग बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed