{"_id":"57e90c154f1c1b7e5d57417f","slug":"mobile-shop-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्हेल में मोबाइल दुकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्हेल में मोबाइल दुकान से लाखों की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Mon, 26 Sep 2016 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना तीसा के तहत कल्हेल के मुख्य बाजार में शनिवार रात चोरों ने एक मोबाइल दुकान में चोरी की। चोर इस दौरान दुकान से करीब सवा लाख रुपये का सामान उड़ा कर ले गए हैं।
विज्ञापन
रविवार को दुकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मोबाइल दुकान का मालिक नरेंद्र शेखरी रविवार को दुकान पर पहुंचा। इस दौरान जब उसने दुकान का दरवाजा खोला तो दुकान के भीतर सामान के खाली डिब्बे बिखरे पड़े थे।
विज्ञापन
मोबाइल व अन्य सामान नहीं था। जब उसकी नजर छत की ओर पड़ी तो वह टूटी हुई थी। यह सब देखकर उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
दुकानदार ने बताया कि चोरों ने दुकान से 40 एंड्रायड मोबाइल, तीन स्टिल कैमरे, एक वीडियो कैमरा, एक म्यूजिक सिस्टम, मोबाइल एसेसरी व टार्च सहित अन्य सामान चुरा लिया है। लेकिन वह मोबाइल इत्यादि के खाली डिब्बे दुकान में ही छोड़कर भाग गए हैं, ऐसे में उन्हें पकड़ना आसान हो सकता है, क्योंकि मोबाइल के ईएमआई नंबर सहित सीरियल नंबर भी डिब्बों पर मौजूद हैं। पुलिस ने चोरी हुए सामान की रपट लिखकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसएचओ किहार कृपाल सिंह ने बताया कि कल्हेल बाजार में मोबाइल दुकान में चोरी होने की सूचना मिलते ही एक टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान पाया गया कि दुकान की छत टूटी हुई है तथा सामान गायब है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।