फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   MLA prevented minister from going to hospital: Nayyar

विधायक ने मंत्री को अस्पताल जाने से रोका : नैयर

Sat, 11 Jun 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
MLA prevented minister from going to hospital: Nayyar
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा के हालातों की पोल खुलने के डर से भाजपा विधायक ने केंद्रीय मंत्री को अस्पताल नहीं जाने दिया। क्योंकि अस्पताल में मरीज और तीमारदार पहले से ही उनके आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

इसकी भनक लगते ही भाजपा विधायक ने केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार को वहां जाने से रोक लिया। यह बात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीरज नैयर ने प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि चंबा मेडिकल कॉलेज सहित जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा चुकी हैं। इसको लेकर जब चंबा के पत्रकारों ने केंद्रीय मंत्री से सवाल किया तो उसका कोई जवाब न होने की वजह से वह बीच में ही प्रेसवार्ता छोड़कर चले गए। उनके साथ दो भाजपा विधायक भी बिना कोई जवाब दिए वहां से चले गए। इससे पता चलता है कि केंद्रीय मंत्री भी इस समस्या का समाधान करने का दम नहीं भरते हैं। तभी वह अस्पताल में जाकर मरीजों से नहीं मिले।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों से आउटसोर्स कर्मचारी निकाले जा रहे हैं। यह सरासर सरकार और उनके नुमाइंदों की नालायकी है। वह कंपनी पर नियंत्रण नहीं रख पा रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने चंबा को मेडिकल कॉलेज दिया था। कांग्रेस के राज में यहां चिकित्सकों की ज्यादा कमी नहीं थी लेकिन प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों का अकाल पड़ गया है। जिले में सरकारी बसों की हालत खस्ता है। सरकार लोक निर्माण और जलशक्ति विभागों में गलत तरीके से भर्ती कर रही है। मात्र अपने चहेतों को नौकरी प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed