फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   mla not obeying corona rules - congress

विधायक उड़ा रहे कोरोना नियमों की धज्जियां : कांग्रेस

Thu, 10 Jun 2021 07:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
mla not obeying corona rules - congress
चंबा। कोरोना महामारी नियमों को तोड़ने वालों पर जहां शासन-प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई अमल में ला रहा है तो वहीं, सदर विधायक पवन नैयर जगह-जगह सभाएं कर कोरोना कर्फ्यू की धारा 144 की धज्जियां उड़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। विधायक की कोविड नियमों की अवहेलना करने से चंबा में कभी भी कोरोना महामारी का बड़ा विस्फोट हो सकता है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीरज नैयर ने कहा कि सरकार की ओर से कोरोना कर्फ्यू धारा 144 के तहत सामाजिक, धार्मिक, विवाह समारोह सहित अंतिम संस्कार तक लोगों के एकत्रित होने पर कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं लेकिन, सरकार अपने ही नुमाइंदों को शायद कोविड नियमों का पाठ पढ़ाना भूल गई है। इसका उदाहरण जिला चंबा में अक्सर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

चंबा विस विधायक पवन नैयर कभी कोविड सामग्री तो कभी होम आइसोलेशन किटों को लोगों में बांटने की आड़ में कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां सदर विधायक कोविड प्रतिबंध नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं वहीं जिला के प्रशासनिक और विभागीय अधिकारी भी उनके इस अवहेलना भरे कार्य में भरपूर साथ दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि चंबा विधानसभा में अगर विकास की रफ्तार में कमी आई है तो वह भी भाजपा की ही देन है। इसका मुख्य कारण चंबा विस क्षेत्र में भाजपा के विधायक ही करीब साढ़े 13 वर्षों से सत्ता में शासित हैं जो चंबा विधानसभा क्षेत्र को विकास कार्यों की बुलंदियों तक पहुंचाने में नाकाम रहे हैं।

सदर विधायक पवन नैयर ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप सरासर निराधार हैं। चंबा सदर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास को विपक्षी दल हजम नहीं कर पा रहा है। इससे वह अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। कहा कि कोविड किट प्रदान करने के लिए वह गांव-गांव जा रहे हैं, जहां पर बाकायदा कोविड नियमों की पालना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed