फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   MLA honored the meritorious students of Karian School

Chamba News: विधायक ने नवाजे करियां स्कूल के मेधावी विद्यार्थी

Thu, 04 Jan 2024 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 04 Jan 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
MLA honored the meritorious students of Karian School
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां में पहाड़ी, हिंदी, हरियाणवी और पंजाबी गीतों की एक के बाद एक मनमोहक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

सरस्वती वंदना के बाद दीप प्रज्वलित कर सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने सालाना समारोह का आगाज किया। उन्होंने कहा कि सरकार भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार की योजना बन रही है। अध्यापकों की कमी दूर की जा रही है। बेहतर कार्य करने वाले 10 स्कूलों को राज्य और जिला स्तर पर 5-5 स्कूलों का चयन किया जाएगा। स्कूल परिसर और कक्षाओं में सुधार लाया जा रहा है। सरकार चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी राजकीय डे-बोर्डिंग स्कूल खोलने जा रही है। कहा कि चंबा विधानसभा क्षेत्र की हर पंचायत में खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए खेल मैदान बनाए जाएंगे। उन्होंने जिले को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने और मणिमहेश यात्रा के दौरान चंबा हेलिपेड से गौरीकुंड तक हेली टैक्सी सेवा शुरू करने के प्रयास की बात भी कही। विधायक ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए स्कूल को 11 हजार रुपये देने की घोषणा की। मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed