फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   missing girl found

चमेरा डैम से बरामद हुई कंप्यूटर इंजीनियरिंग छात्रा की लाश

Mon, 21 Dec 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Mon, 21 Dec 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
missing girl found

 रावी नदी के तट से ग्यारह दिसंबर को गायब हुई पॉलीटेक्निकल कॉलेज सरोल चंबा की छात्रा नीतिका का शव सोमवार को शालीमार नामक स्थान पर चमेरा डैम से बरामद हुआ है। पुलिस को सोमवार सुबह किसी ने सूचना दी कि शालीमार में चमेरा जलाशय में एक शव तैर रहा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जब जायजा लिया तो पता चला कि यह शव हाल ही में रावी नदी से लापता हुई छात्रा का पाया गया।

विज्ञापन

पुलिस शव को जलाशय से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा ले आई है, जहां से छात्रा के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।


छात्रा के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जाएगा जिसकी रिपोर्ट आने पर ही उसके मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल मौके पर गए जांच अधिकारी एसएचओ चंबा थाना दिनेश कुमार ने बताया कि छात्रा के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। प्राथमिक दृष्टि से ऐसा लग रहा है कि डूबने से ही इसकी मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने भादंसं की धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 इनसेट...


मामले की जांच करेगी पुलिस : डीएसपी
डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर सिंह ने बताया कि मामला काफी संगीन है। प्राथमिक दृष्टि से यह आत्महत्या का मामला लग रहा है लेकिन शीघ्र इस दिशा में जांच की जाएगी। इसके लिए कई लोगों से पूछताछ भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
मामले में कब क्या हुआ
11 दिसंबर को कंप्यूटर इंजीनियरिंग कर रही मलां की नीतिका अपने पीजी से बदहवास हालत में निकली थी। इसके बाद रावी तट से उसकी चप्पल और स्वेटर पुलिस ने बरामद किए। पुलिस ने नीतिका के अभिभावकों, उसके दोस्तों और पीजी संचालक से पूछताछ की लेकिन कोई बड़ा सुराग हाथ नहीं लगा। अभिभावकों के दबाव न बनाने के बाद पुलिस ने छात्रा की तलाश बंद कर दी लेकिन सोमवार को घटना के करीब दस दिन बाद डैम से लाश खुद ही बाहर आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed