फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   minjar mela start

मिंजर मेले में नहीं पहुंचे राज्यपाल, वनमंत्री ने किया उद्घाटन

Sun, 24 Jul 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Sun, 24 Jul 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
minjar mela start
minjar - फोटो : अमर उजाला

करीब तीन साल से मिंजर की शुरूआत राज्यपाल से करवाने का ख्वाब देख रहे चंबा की मुराद इस बार भी पूरी नहीं हो पाई। मौसम के खलल की वजह से राज्यपाल आचार्य देवव्रत चंबा नहीं पहुंच पाए। प्रशासन सुबह से ही उनके आने का इंतजार कर रहा था।

विज्ञापन


राज्यपाल की अगुवाई के लिए सुल्तानपुर हेलीपैड पर सभी प्रबंध कर लिए गए थे। अग्निशमन विभाग की गाड़ी सुबह से हेलीपैड पर मौजूद थी। लेकिन इस बीच जिला प्रशासन को राज्यपाल के मिंजर मेले में न पहुंच पाने की सूचना मिली और आनन-फानन में जिला में ही मौजूद वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी को मिंजर उद्घाटन कार्यक्रम का मुख्यातिथि बनाया गया। वनमंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने विधिवत रूप से झंडा चढ़ाने की रस्म अदाकर मिंजर मेले की शुरूआत की।
विज्ञापन


राज्यपाल के आगमन को लेकर उत्साहित स्वयंसेवी संस्थाओं व अन्य लोगों को मायूसी झेलनी पड़ी है। खासतौर पर साझा मोर्चा जिसने राज्यपाल से मिलकर चंबा में स्वास्थ्य की बिगड़ते हालतों का मुद्दा उठाने की बात कही थी। गौरतलब है कि चार सालों से चंबा मिंजर मेले के उद्घाटन समारोह में राज्यपाल नहीं पहुंच पाए हैं। मिंजर के समापन पर मुख्यमंत्री भी नियमित रूप से चंबा नहीं आ पाते हैं। पिछले साल भी मिंजर विसर्जन के मौके पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह चंबा नहीं आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed