मिंजर मेला : पहली सांस्कृतिक संध्या में सलमान अली ने गीतों से बांधा समां
इससे पहले चंबा के लोक गायक काकू राम ठाकुर ने चंबयाली गीत दिलदारा गीत के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद नॉन स्टॉप पहाड़ी और पंजाबी गीतों की बौछार करते हुए चिल बढी कमलो, बिमलो ता रोई, इशक ता गिरदा पैंदा, मितरां दा ना चलदा आदि से समा बांधा। जितेंद्र पंकज शर्मा ने तेरी मेरी ढिकलू री जोड़ी, गागर भरी दे, कर्मुओ छैला और चांदनी री रात गीतों से लोगों का मनोरंजन किया और खूब वाहवाही बटोरी। मेेले की पहली सांस्कृतिक संध्या का आगाज रोशन लाल एंड पार्टी ने मुसादा गायन से हुआ।
इसके बाद नीतिका ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर ने कार्यक्रम में समा बांधा। उन्होंने धूड़ू नचया गीत से कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके अलावा मेले की पहली संध्या में चंबा की मोक्षिता ने सोलो डांस प्रस्तुत किया। शाम सात बजे अजीत भट्ट एंड पार्टी ने कुंजड़ी मल्हार की प्रस्तुति दी। अप्रूवा ने सोलो सांग, सिमरन ने डांस, अक्षय और निशांत ने गीत प्रस्तुत किया। कर्मो भारद्वाज ने पहाड़ी गीत गाया।
खुशी शर्मा ने डांस, आकृति डांस ग्रुप ने वाहवाही लूटी। इसके साथ संजना, रमेश कुमार, दुर्गेश ठाकुर, डल्हौजी के तिलक राज, नीतिका ठाकुर, पंजाब स्टेट के आर्यन सचिन, कांगड़ा से नवीन कुमार और तीसा से चमन सोनी ने प्रस्तुति दी। चंबा के परवाना ने वाद्ययंत्र से समा बांधा।

मिंजर मेले के दौरान लगाई गई प्रदर्शनीयों को शुभारंभ करते राज्यपाल हिमाचल प्रदेश राजेंद्र विश्व?- फोटो : Chamba

मिंजर मेले की शोभायात्रा के दौरान झंडा लेकर चलते कमेटी के कर्मचारी और अन्य गणमान्य।संवाद- फोटो : Chamba

मिंजर मेले के शुभारंभ के मौके पर लक्ष्मीनाराण मंदिर में राज्यपाल हिमाचल प्रदेश राजेंद्र विश्वन?- फोटो : Chamba

मिंजर मेले के शुभारंभ के मौके पर लक्ष्मीनाराण मंदिर में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को म- फोटो : Chamba

मिंजर मेले के शुभारंभ के मौके पर लक्ष्मीनाराण मंदिर में मिंजर अर्पित करते के बाद राज्यपाल हिमाच?- फोटो : Chamba

मिंजर मेले के शुभारंभ के मौके पर लक्ष्मीनाराण मंदिर में मिंजर अर्पित करने से पहले मिर्जा परिवार ?- फोटो : Chamba

मिंजर मेले के शुभारंभ के मौके पर चंबा चौगान में नाटी डालती आंगनवाड़ी कार्यकर्ता।संवाद- फोटो : Chamba

मिंजर मेले के शुभारंभ के मौके पर चंबा चौगान में नाटी डालतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : Chamba