फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Minjar fair

मिंजर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में खूब लगे हंसी के ठहाके

Sun, 28 Jul 2019 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Minjar fair
चंबा। ऐतिहासिक मिंजर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में जैसे ही हास्य कलाकार सुनील जोगी और फिल्मी कलाकारों की मिमिक्री करने वाले गौरव बोस ने मंच संभाला तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। लाफ्टटर नाइट प्रारूप में आयोजित पहली सांस्कृतिक संध्या में हास्य कलाकारों ने खूब वाहवाही लूटी। मेले का मुख्य आकर्षण व्हील चेयर पर विशेष बच्चों का नृत्य रहा। विशेष बच्चों ने इस प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया।
विज्ञापन

वहीं, शहीदों को नमन प्रस्तुति भी दर्शकों को खूब पसंद आई। पहली सांस्कृतिक संध्या में विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इससे पहले मिंजर मेला समिति अध्यक्ष एवं उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया ने मुख्यातिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पहली सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत प्रताप चंद एंड कृष्णा देवी ने मुसाधा गायन से की। इसके बाद कशिश ने नृत्य पेश किया। हिमगिरी की मीरा सोनी ने पहाड़ी गीत प्रस्तुत किया। विकास कुमार ने हिंदी गीत पेश कर वाहवाही लूटी। इसके बाद मुगला के अरुण कुमार ने तुम्हें दिल्लगी भूल जानी पड़ेगी, मोहब्बत की राहों में आकर तो देखो प्रस्तुत कर जमकर तालियां बटोरीं। इसके बाद नवयुवक मंडल कैहमली के कलाकारों ने पहाड़ी गीत अधी राती रजमा पर नृत्य प्रस्तुत किया। युवा गायक रोहित शर्मा ने भी शानदार प्रस्तुति दी। इसके बाद नन्हीं बच्ची मालविका ने दीवानी मैं दीवानी मस्तानी हो गई गीत पर प्रस्तुत देकर सबकी तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

इसके बाद नंदिन और स्वाति महाजन ने अपनी प्रस्तुति दी। आईबी मंत्रालय की तरफ से एक सूचनात्मक प्रस्तुति दी गई। जम्मू की सहाना मट्टू ने सूफी गीत प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया। इसके बाद राहुल कुमार ने हिंदी गीत और वेनस कला मंच के कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया। चुवाड़ी के आदित्य शर्मा ने पंजाबी गीत गाया। नॉर्थ जोन कल्चरल कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंडी के इंद्रजीत ने भी शानदार प्रस्तुत दी। इसके बाद चंबा के प्रसिद्ध अजीत भट्ट एंड पार्टी ने कुंजड़ी मल्हार की प्रस्तुति दी। इसका श्रोताओं ने खूब लुत्फ उठाया। वास्तवी ने नृत्य की प्रस्तुति दी। लाफ्टर नाइट की शुरुआत चंबा के गौरव बोस ने मिमिक्री से की। उन्होंने फिल्म अभिनेताओं की आवाज से लोगों को खूब हंसाया। इसके बाद चंबा के कशिश डांस समूह ने भी प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक संध्या के प्राइम टाइम का आगाज शहीदों को नमन प्रस्तुति से किया गया। प्राइम टाइम में हास्य कलाकार सुनील जोगी ने चुटकुलों से दर्शकों को खूब हंसाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed