फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Minjar fair... Administration will keep an eye on subletting of shops in temporary market

Chamba News: मिंजर मेला... अस्थायी मार्केट में दुकानों की सबलेटिंग पर रहेगी प्रशासन की नजर

Mon, 21 Jul 2025 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 21 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Minjar fair... Administration will keep an eye on subletting of shops in temporary market
दुकानों की सबलेटिंग करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, 27 जुलाई से तीन अगस्त तक होगा मेला
विज्ञापन

कोई दुकानदार दुकान की सबलेटिंग करता है तो सामान किया जाएगा जब्त : प्रियांशु खाती
इस बार 15 दिन तक रहेगी कारोबार करने की अवधि
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के दौरान दुकानों की सबलेटिंग करने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। इस संदर्भ में उपमंडलीय प्रशासन चंबा ने व्यवस्था बना दी है। साथ ही टीमों को भी सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक आदेशों के मुताबिक अगर कोई कारोबारी अपनी दुकान सबलेट करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सामान जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही इसके लिए प्रशासन जुर्माने की भी व्यवस्था कर सकता है।

प्रशासन की ओर से इस तरह के निर्देश जारी करने का मकसद मेले में सबलेटिंग पर रोक लगाना है। ताकि किसी प्रकार का नुकसान न हो। जानकारी के अनुसार मिंजर मेले के दौरान ऐतिहासिक चंबा चौगान नंबर एक में दो अस्थायी डोम स्थापित किए जाते हैं। जहां करीब दो सौ से अधिक दुकानें रहती हैं। इसके अलावा चौगान नंबर दो और चार माह में भी दुकानें सजती हैं। मेले के दौरान कई बार कारोबारी और अन्य दुकानदार सबलेटिंग करते हैं और दूसरे दुकानदार को महंगे दामों पर दुकानें दे देते हैं। मगर इस बार सबलेटिंग को लेकर प्रशासनिक टीम सक्रिय रहेगी। इस बार अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला 27 जुलाई से लेकर तीन अगस्त तक मनाया जाएगा। इसमें जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे तो वहीं, दूसरी तरफ व्यापारिक गतिविधियां भी होगी।
विज्ञापन

इनसेट
दुकानों की सबलेटिंग को लेकर प्रशासन द्वारा विशेष नजर रखी जाएगी। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। -प्रियांशु खाती एसडीएम चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed