{"_id":"62a37d81d62d8300774872c2","slug":"minister-the-house-is-raw-i-fill-water-from-the-neighbor-s-house-chamba-news-sml411739215","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री जी: कच्चा है मकान, पड़ोसी के घर से भरती हूं पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री जी: कच्चा है मकान, पड़ोसी के घर से भरती हूं पानी
विज्ञापन
इंद्रो देवी। संवाद
- फोटो : Chamba
चंबा। केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में महिला ने सरकारी सुविधाएं न मिलने पर सरकार से गुहार लगाई। महिला ने केंद्रीय मंत्री के समक्ष जहां मकान की दशा के बारे में बताया वहीं घर में पानी की आपूर्ति के लिए नल न होने की बात कही।
एक तरफ जहां केंद्र और राज्य सरकार हर घर को पक्का और हर घर तक नल लगाने के दावें कर रही है। मगर जमीनी हकीकत कुछ ओर ही ब्यां कर रही है। इसका खुलासा केंद्रीय मंत्री के लाभार्थी संवाद के दौरान महिला ने खुलकर किया। महिला शहर के साथ लगते मोहल्ला ओबड़ी की रहने वाली है। उन्होंने वीरेंद्र कुमार को बताया कि उसका मकान कच्चा है। तूफान आने पर हर वक्त टिन की छत उड़ने का खतरा रहता है।
इसके अलावा महिला ने यह भी बताया कि उनके घर में पानी का नल नहीं है। इस कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है। घर में पानी की आपूर्ति पूरी करने के लिए पड़ोसी के नल से सुबह शाम पानी भरना पड़ता है। महिला ने बताया कि उनके पांच बच्चे हैं। उन्होंने सरकार से यह गुहार लगाई है कि पक्के मकान के लिए उन्हें सरकारी योजना में शामिल जाए। साथ ही घर में नल की व्यवस्था की जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने के आदेश दिए।