{"_id":"60d75dee8ebc3e343612aee2","slug":"mini-buses-will-run-on-local-rout-of-bharmaur-chamba-news-sml3749240148","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर के लोकल रूटों पर चलेंगी मिनी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर के लोकल रूटों पर चलेंगी मिनी बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लोकल रूटों पर एचआरटीसी जल्द तीन मिनी बसें चलाएगा। इससे
रोजाना आवाजाही करने वाले लोगों को पैदल नहीं चलना पड़ेगा। एचआरटीसी की ओर से क्षेत्र के लिए तीन मिनी बसों की व्यवस्था की जा रही है। हालांकि, एक बस न्यू बस स्टैंड में पहुंच भी गई है जबकि, अन्य दो मिनी बसों के जल्द चंबा पहुंचने की उम्मीद है। इन बसों को जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लोकल रूटों पर दौड़ाया जाएगा।
सरकार की ओर से मिनी बस सेवा शुरू करने का मकसद इन्हें तंग मार्गों पर चलाना है, जहां बड़ी बसें नहीं चल सकती हैं। जानकारी के अनुसार भरमौर क्षेत्र के कई संपर्क मार्ग ऐसे हैं जो काफी तंग हैं। जीप योग्य मार्ग होने के चलते यहां बड़ी बसें नहीं चलती हैं। बहरहाल, स्थानीय लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए एचआरटीसी ने सरकार को मिनी बसों को लेकर प्रस्ताव भेजा था।
सरकार ने भी प्रस्ताव के आधार पर तीन मिनी बसें जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लिए भेजने पर अपनी मुहर लगा दी है। एक मिनी बस चंबा में पहुंच गई है जबकि, दो बसें भी जल्द पहुंच जाएंगी। इन बसों के दौड़ने से क्षेत्र के लोगों को काफी हद तक सुविधा मिलेगी। आरएम राजन जम्वाल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र भरमौर के संपर्क मार्गों के लिए तीन मिनी बसों की मांग भेजी गई है। इनमें से एक बस पहुंच गई है। कहा कि इन बसों को जल्द इलाके के लिंक मार्गों पर दौड़ाया जाएगा।