फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mid-day meal and Anganwadi workers will roar

Chamba News: मिड-डे मील और आंगनबाड़ी वर्कर गरजेंगे

Wed, 11 Feb 2026 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 11 Feb 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
Mid-day meal and Anganwadi workers will roar
चंबा। सीटू से जुड़ीं विभिन्न यूनियनें वीरवार को देशव्यापी हड़ताल में भाग लेंगी। इस हड़ताल में मिड-डे मील वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं, एनएचपीसी ठेका मजदूर, मनरेगा मजदूर और अन्य आउटसोर्स कर्मचारी शामिल होंगे।
विज्ञापन

सीटू जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के सैकड़ों मजदूर इस हड़ताल में सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे। हड़ताल का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की उन नीतियों के खिलाफ विरोध जताना है जिन्हें मजदूर-विरोधी, कर्मचारी-विरोधी और जनविरोधी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनकी मांगों में लगातार बढ़ती महंगाई और न्यूनतम वेतन की अनदेखी, नियमितीकरण की मांगों की उपेक्षा, ठेका प्रथा का बढ़ता विस्तार, सामाजिक सुरक्षा और पेंशन की गारंटी, ईपीएफ और ईएसआई के अधिकारों की रक्षा, श्रम कानूनों को कमजोर करने की रोक शामिल हैं।नरेंद्र कुमार ने चेतावनी दी कि हड़ताल के कारण सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। सीटू का कहना है कि इस हड़ताल के माध्यम से मजदूर वर्ग के अधिकारों और सामाजिक सुरक्षा की मांग को मजबूती से उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed