{"_id":"5fecbb198ebc3e08c21617d7","slug":"metting-for-corona-vaccination-program-in-chamba-chamba-news-sml3562018162","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन के लिए 5060 लोगों की सूची तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीन के लिए 5060 लोगों की सूची तैयार
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद विभागीय अधिकारी व अन्य।
- फोटो : Chamba
चंबा। जिला एईएफआई कमेटी के अंतर्गत क ोविड-19 के टीकाकरण की तैयारियों को लेकर बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसको संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिले में प्रथम चरण में स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सीय सेवा से जुड़े सभी कर्मियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं समेत 5060 लोगों की सूची टीकाकरण के लिए तैयार की गई है। पहले चरण में इन लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा।
वैक्सीनेशन के लिए जिले के सात विभिन्न स्वास्थ्य खंडों के तहत 29 कोल्ड चेन की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। टीकाकरण अभियान को सफल और प्रभावी बनाने के लिए खंड चिकित्सा अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। इसके अलावा खंड स्तर पर इस संदर्भ में प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बैठक में कमेटी के सदस्यों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक किया। इसके अलावा वैक्सीन के प्रबंधन, रिपोर्टिंग और सप्लाई के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जैसे ही कोरोना की वैक्सीन चंबा भेजी जाएगी, उसे सुनियोजित तरीके से टीकाकरण के रूप में जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करवाया जाएगा। प्रथम चरण के टीकाकरण के लिए सूची तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन
दूसरे चरण की सूची बाद में बनाई जाएगी। इस अवसर पर डॉ. मोहन सिंह चिकित्सा अधीक्षक, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय, डॉ. विमला माइक्रो बायोलॉजिस्ट, डॉ. सुरिंद्र पैथोलॉजिस्ट, डॉ. अविनभ चड्ढा स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. संजय मेडिकल स्पेशलिस्ट, डॉ. हरविंद्र सिंह कम्यूनिटी मेडिकल एक्सपर्ट और राकेश कुमार ड्रग इंस्पेक्टर मौजूद रहे।