फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Message of environmental protection given by planting saplings

जिला के स्कूलों में विश्व पर्यावरण दिवस की रही धूम

Sat, 04 Jun 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Message of environmental protection given by planting saplings
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लुडडु में रैली निकालते एनएसएस स्व - फोटो : Chamba
चंबा। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिले भर के स्कूलों में कार्यक्रम हुए। कई स्कूलों में रैलियां निकाली गईं तो कहीं पौधों को रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उदयपुर के परिसर से निकाली गई रैली उदयपुर गांव से होते हुए वापस स्कूल में संपन्न हुई। उसके बाद स्कूल परिसर में एलोवेरा, तुलसी, करी पत्ता आदि के पौधे लगाए गए। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में निष्टा की टीम प्रथम, नेहा की द्वितीय और अतुल की टीम तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में कशिश पहले, आस्था दूसरे और नेहा तीसरे स्थान पर रही। निबंध लेखन में नेहा पहले, निष्टा दूसरे और राखी तीसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्य रमेश बिजलवान ने विद्यार्थियों से धरती बचाने और पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला। ईको क्लब प्रभारी दीपक कुमार ने यह जानकारी दी। सालोह माध्यमिक पाठशाला में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जागरुकता रैली निकाल कर बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में संजय प्रथम, कजू दूसरे और उमा तीसरे स्थान पर रही। विद्यार्थियों ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए नाटक और समूह गान प्रस्तुत किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जसौरगढ़ में चित्रकला, स्लोगन और भाषण प्रतियोगिताएं हुईं। इस मौके पर प्रधानाचार्य नर सिंह नेगी, कर्म सिंह, मान सिंह नेगी, राज कुमार की अगुवाई में रैली निकाली गई। उधर, भारतीय पब्लिक उच्च पाठशाला में भी पर्यावरण दिवस मनाया गया। कुम्हारका स्कूल में विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वरिष्ठ वर्ग की पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में मनीषा पहले, मिलन दूसरे और दीक्षा तीसरे स्थान पर रही। कनिष्ठ वर्ग में प्रियांसी, ईशान और युगल ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। स्लोगन प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में प्रियंका, रीया और दीक्षा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही। कनिष्ठ वर्ग में राखी, आरुषि, यात्रिका ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। निबंध लेखन में मुस्कान ने प्रथम, रीया ने द्वितीय और अवनीत ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed