फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Merger of patients increased, no one took care

Chamba News: मरीजों का बढ़ा मर्ज, किसी ने नहीं ली सुध

Fri, 25 Aug 2023 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 25 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Merger of patients increased, no one took care
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से रोजाना 200 मरीजों को अपना सीबीसी टेस्ट निजी लैब में 200 से 500 रुपये चुकाकर करवाना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला में यह टेस्ट दो माह से बंद पड़ा है जबकि मेडिकल कॉलेज की सभी ओपीडी में स्वास्थ्य जांच करवाने वाले मरीजों को विशेषज्ञ इस टेस्ट को करवाने का परामर्श देते हैं। इसके चलते सरकारी प्रयोगशाला में इसी टेस्ट को करवाने के लिए रोजाना सुबह से लेकर दोपहर तक मरीजों की कतारें लगी रहती थीं लेकिन दो माह से टेस्ट बंद होने के कारण मरीजों की कतारें अब निजी लैबों के बाहर लग रही हैं। सरकारी प्रयोगशाला में यह टेस्ट मुफ्त में किया जाता है जबकि निजी लैब में इस टेस्ट को करने के 200 से 500 रुपये वसूले जा रहे हैं। हैरानी इस बात की है कि मरीजों को रोजाना पेश आने वाली समस्या को लेकर अभी तक न तो किसी नेता ने मोर्चा खोला है और न किसी समाज सेवी संस्था ने इसके लिए आवाज उठाई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान और हिमकेयर योजना के तहत पंजीकृत मरीजों को भी पैसे देकर अपने टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं क्योंकि निजी लैबों में इन योजनाओं के तहत बने कार्ड को मान्यता नहीं दी जाती। यही नहीं सीबीसी के अलावा थायराइड और यूरिन कल्चर के टेस्ट भी दो माह से बंद पड़े हैं। इन टेस्टों को करवाने के लिए मरीजों को भटकना पड़ रहा है। तीमारदारों हंसराज, रवि कुमार, चैन सिंह, केवल, सुनील कुमार, सूरज कुमार और देस राज ने बताया कि दो माह से बंद टेस्टों को शुरू नहीं किया गया है। इससे पता चलता है कि आकांक्षी जिले के लोगों के लिए सरकार और प्रशासन कितने गंभीर हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से दोबारा मांग की है कि मरीजों की समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन

चिकित्सा उप अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि मरीजों की समस्या का समाधान करने को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रयोगशाला में खत्म सामान को उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed