फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   medicine sample

किहार, सुल्तानपुर, उदयपुर व शीतला पुल से भरे गए दवाओं के 12 सैंपल

Fri, 23 Dec 2016 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Fri, 23 Dec 2016 06:37 PM IST
विज्ञापन
medicine sample
medicines - फोटो : demo pics

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चंबा व किहार में दबिश देकर विभिन्न केमिस्टों की दुकानों से विभिन्न दवाओं के 12 सैंपल भरे हैं। जिन दवाओं के सैंपल भरे गए हैं, उन पर विभाग ने मिस ब्रांडेड होने का शक जाहिर किया है।

विज्ञापन


इसके अलावा दो केमिस्टों को कागजातों में अनियमितता को लेकर नोटिस भी जारी किए गए। जिसके लिए उन्हें कागजातों की अनियमितता को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर जल्द ही उक्त केमिस्टों द्वारा अनियमितता को दूर नहीं किया जाता है तो उनके लाइसेंस भी रद्द किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को दोपहर के समय सुल्तानपुर, शीतला पुल, उदयपुर में केमिस्टों की दुुकानों में दबिश देकर दवाओं के सैंपल भरे। इसके अलावा शाम के समय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किहार इलाके में जाकर केमिस्टों की दवाइयों के साथ अन्य दस्तावेजों की जांच पड़ताल की। स्वास्थ्य विभाग की टीम को किहार में देख कई झोलाछाप डॉक्टर अपनी दुुकानों में ताले लगाकर वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन केमिस्टों की दुकानें खुली पाई गई, उनकी दुकानों से दवाइयों के सैंपल भी उठाए गए। दवाइयों के भरे सैंपल को जांच के लिए कंडाघाट व चंडीगढ़ लैब में भेजा गया है। जहां से रिपोर्ट आने के बाद उक्त केमिस्टों के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग को किहार में झोलाछाप डॉक्टरों को लेकर काफी शिकायतें मिल रही थी। जिसके आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किहार में जाकर झोलाछाप डॉक्टरों व दवा विक्रेताओं के लाइसेंस के साथ अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच पड़ताल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed