{"_id":"611bee908ebc3e42ec600d29","slug":"medicine-opd-will-we-operated-in-ecg-room-chamba-news-sml3807175164","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ईसीजी रूम में चलेगी मेडिसन ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ईसीजी रूम में चलेगी मेडिसन ओपीडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में अब ईसीजी रूम में मेडिसन की ओपीडी चलाई जाएगी। मेडिसन की पुरानी ओपीडी में सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनों को स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है। जबकि, मौजूदा समय में ओपीडी आपातकालीन कक्ष में चलाई जा रही है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ओपीडी को ईसीजी रूम में चलाने का फैसला लिया है। जबकि, ईसीजी रूम को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। आपातकालीन कक्ष के पास ही मेडिसन ओपीडी बनाई गई है।
गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज चंबा में मेडिसन की ओपीडी में सबसे ज्यादा मरीज अपनी जांच करवाने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मरीजों के लिए मेडिसन ओपीडी अलग से होना काफी आवश्यक है। मौजूदा समय में आपातकालीन कक्ष में मेडिसन की ओपीडी चलाई जा रही है, जहां मरीजों की काफी भीड़ जमा हो रही है। इसके चलते इमरजेंसी सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। इसको देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मेडिसन ओपीडी को ईसीजी रूम में शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र ने बताया कि मेडिसन ओपीडी को ईसीजी रूम में चलाया जाएगा जबकि, ईसीजी रूम को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। अस्पताल में सीटी स्कैन और एमआरआई सुविधा शुरू करने के लिए यह फेरबदल किया जा रहा है।