{"_id":"57dec5f54f1c1b223aa824b8","slug":"medical-college-work-satarts","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षय व कुष्ठ रोग अस्पताल बनेंगे मेडिकल कॉलेज का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षय व कुष्ठ रोग अस्पताल बनेंगे मेडिकल कॉलेज का हिस्सा
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Sun, 18 Sep 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहरलाल नेहरू राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा में अगले सत्र से मेडिकल कक्षाएं शुरू करने को लेकर प्रभावी कदम उठाए जाने की दिशा में काम शुरू हो गया है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनिल ओहरी ने जानकारी देते हुए बताया कि चंबा कॉलेज के पुराने भवन में मेडिकल कक्षाएं अगले सत्र से शुरू करने के अलावा अन्य आधारभूत सुविधाओं को जुटाने के लिए सरकार द्वारा स्वीकृत 40 करोड़ की राशि इस कार्य के लिए प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस दिशा में प्रभावी कदम उठाकर अगले सत्र से यहां एमबीबीएस के पहले वर्ष की कक्षाओं को शुरू करना पूरी तरह से सुनिश्चित बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में मेडिकल कॉलेज के लिए आवश्यक फेकेल्टी के अलावा अन्य स्टाफ की भी नियुक्ति होने वाली है। उन्होंने कहा कि मिनिस्टीरियल स्टाफ के 4 पदों के लिए आदेश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि चंबा स्थित क्षय रोग वार्ड और सरोल स्थित कुष्ठ रोग अस्पताल को भी मेडिकल कॉलेज के साथ संबद्ध किया जाएगा। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज की 20 किलोमीटर की परिधि में आने वाले 3 सरकारी अस्पतालों को भी मेडिकल कॉलेज के साथ जोड़कर 30-30 बेडों की क्षमता वाला बनाया जाएगा। इनमें पुखरी, चनेड़ और चूड़ी स्थित अस्पताल शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए आवश्यक 4 ऑपरेशन थियेटरों में से दो ऑपरेशन थियेटर उपलब्ध हैं जबकि अस्पताल के नए ब्लॉक में दो और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ऑपरेशन थियेटर तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
डॉ. ओहरी ने बताया कि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम दिसंबर माह में चंबा का दौरा करेगी। टीम के दौरे से पहले मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के मानकों के अनुसार प्रबंध को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज शुरू हो जाने पर चंबा में चौबीसों घंटे बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मेडिकल कॉलेज शुरू हो जाने पर चंबा का मौजूदा क्षेत्रीय अस्पताल मेडिकल कॉलेज अस्पताल हो जाएगा और उसमें मल्टी स्पेशिएलिटी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो पाएंगी।