फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Medical College experts performed successful surgery of large intestine cancer.

Chamba News: मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों ने की बड़ी आंत के कैंसर की सफल सर्जरी

Thu, 16 May 2024 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 16 May 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Medical College experts performed successful surgery of large intestine cancer.
चंबा मेडिकल कॉलेज में सर्जरी के बाद डॉक्टरों की टीम।संवाद
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के सर्जरी विभाग के विशेषज्ञों ने कैंसर की दूसरी बड़ी सर्जरी की है। इससे पहले कैंसर की सर्जरी जिले के मरीजों के लिए किसी सपने से कम नहीं थी।
विज्ञापन

कैंसर से पीड़ित मरीजों के ऑपरेशन नहीं हो रहे थे। ऐसे में चंबा मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञों ने कैंसर रोग के ऑपरेशन शुरू कर मरीजों को राहत दी है। अब मरीजों को कैंसर की सर्जरी करवाने के लिए जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के साथ लगते रिंडा क्षेत्र के धनेई गांव के रहने वाले 66 वर्षीय बुद्धिया राम की बड़ी आंत में कैंसर था। इसके इलाज को लेकर वह भटक रहे थे। जब मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में पहुंचे तो विशेषज्ञों ने सबसे पहले उनका टेस्ट करवाया। कैंसर का पता लगाकर उनकी सर्जरी करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरवार को मरीज की बड़ी आंत के कैंसर का ऑपरेशन रखा गया। सुबह 10:00 बजे सर्जरी विभाग के एचओडी डॉक्टर अश्वनी कुमार अपनी टीम के साथ मरीज का ऑपरेशन करने के लिए ओटी में गए। करीब चार घंटे तक ऑपरेशन चलता रहा। बाहर मरीज के परिजन चिंतित होते रहे कि शायद उनके मरीज को कुछ हो न जाए। बड़ी आंत के कैंसर की सर्जरी खासतौर पर पुरुष की काफी खतरनाक होती है। चार घंटे बाद जब ओटी की हरी बत्ती जली तो विशेषज्ञ ने बाहर निकलकर मरीज के परिजन को सफल ऑपरेशन की जानकारी दी। चंबा में दूसरी बार यह सर्जरी की गई है। इससे पहले महिला की सर्जरी की गई थी। इस बार पुरुष की सर्जरी कर विशेषज्ञों ने इतिहास रचा है।
--
ये शामिल रहे टीम में
सर्जरी करने वाली टीम में डॉक्टर अश्वनी, डॉ. अभिनव, डॉ. प्रीति, एनेस्थीसिया से डॉ. सलोनी, डॉ. सुनील, डॉ. आकांक्षा, डाॅ. रुबिंद्र, स्टाफ नर्सों में श्वेता, अंजना और ओटीए में नीलम, सुप्रिया, कमल, किरण व दिनेश मौजूद रहे।

--
सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि चंबा में बड़ी आंत के कैंसर की सर्जरी दूसरी बार की गई है। इस बार पुरुष की सर्जरी हुई है। यह काफी जोखिमपूर्ण रहती है, लेकिन उन्होंने अपनी टीम के सहयोग से इस सर्जरी को सफल बनाने में कामयाबी हासिल की।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed