{"_id":"6a91bcf9abd86f24820f9386","slug":"medical-camps-set-up-at-seven-locations-along-the-travel-route-chamba-news-c-88-1-ssml1004-194754-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: यात्रा मार्ग पर सात जगह लगाए मेडिकल कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: यात्रा मार्ग पर सात जगह लगाए मेडिकल कैंप
Fri, 28 Aug 2026 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 28 Aug 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा का पहला चरण शुरू हो गया है। प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए मणिमहेश की ओर रवाना हो रहे हैं।
श्रद्धालु पैदल यात्रा करने के साथ घोड़े-खच्चरों पर सवार होकर और हेलिकाप्टर के माध्यम से भी डल झील तक पहुंच रहे हैं। यात्रा मार्ग में किसी श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने पर उसे तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भरमाणी, कलाह, हड़सर, धनछौ, सुंदरासी, गौरीकुंड और डल झील में मेडिकल कैंप स्थापित किए गए हैं। इन स्वास्थ्य केंद्रों में ऑक्सीजन सिलिंडर, आवश्यक दवाइयां और प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। संवाद
-- स्वास्थ्य जांच के बाद ही यात्रा पर जाएं : डीसी
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि स्वास्थ्य जांच करवाने के बाद ही यात्रा पर निकलें। मणिमहेश यात्रा मार्ग पर अधिक ऊंचाई, मौसम में बदलाव और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। ऐसे में लक्षणों को नजरअंदाज करने के बजाय समय पर चिकित्सा सहायता लेना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यात्रा मार्ग और प्रमुख पड़ावों पर तैनात मेडिकल टीमों को आवश्यक दवाइयों और उपकरणों से लैस किया गया है। इससे आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को समय पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।
--
शिविर में दवाइयों, ऑक्सीजन की व्यवस्था : बीएमओ
भरमौर के बीएमओ डॉ. दीपेश बराल ने बताया कि मणिमहेश यात्रा के मद्देनजर यात्रियों और श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए यात्रा मार्ग और प्रमुख पड़ावों पर मेडिकल कैंप स्थापित किए गए हैं। इन कैंपों में आवश्यक दवाइयों और ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है ताकि जरूरत पड़ने पर श्रद्धालुओं को तत्काल स्वास्थ्य सहायता दी जा सके। यात्रा के दौरान किसी श्रद्धालु को सांस लेने में परेशानी, थकान या अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर नजदीकी मेडिकल कैंप में पहुंचकर उपचार लिया जा सकता है।