{"_id":"6a5f483f77f230b811008e0c","slug":"mcq-competition-at-akhand-chandi-palace-on-the-26th-chamba-news-c-88-1-ssml1007-190643-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अखंड चंडी पैलेस में एमसीक्यू प्रतियोगिता 26 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अखंड चंडी पैलेस में एमसीक्यू प्रतियोगिता 26 को
विज्ञापन
मिंजर मेले के उपलक्ष्य में होगा आयोजन
विजेताओं को मिलेेंगे आकर्षक पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मिंजर मेले के उपलक्ष्य में 26 जुलाई को 6वीं एमसीक्यू (बहुविकल्पीय प्रश्न) लिखित प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता का आयोजन अखंड चंडी पैलेस स्थित बीसीए विभाग में होगा। आयोजक चंदन सहगल ने बताया कि प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की जाएगी। जूनियर वर्ग में कक्षा छठी से आठवीं और सीनियर वर्ग में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। परीक्षा में 70 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे इन्हें हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रवेश शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। जूनियर वर्ग की परीक्षा पूर्वाह्न 11 से दोपहर 12 बजे तक होगी जबकि सीनियर वर्ग की परीक्षा दोपहर दो से तीन बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 5000, दूसरा स्थान वाले को 3000 और तीसरा स्थान हासिल करने वाले विजेता को 2000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा चौथे से दसवें स्थान तक आने वाले प्रतिभागियों को भी प्रतिभागियों की संख्या के आधार पर आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रतियोगिता का पाठ्यक्रम हिमाचल प्रदेश एवं भारत का सामान्य ज्ञान, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, सामान्य गणित, रीजनिंग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, सामान्य अंग्रेजी, हिंदी तथा समसामयिक घटनाओं पर आधारित रहेगा। प्रत्येक वर्ग में 150 सीटें निर्धारित की गई हैं। इच्छुक विद्यार्थी 23 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आयोजकों ने विद्यार्थियों से समय रहते पंजीकरण करवाकर प्रतियोगिता में भाग लेने और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।