{"_id":"5790f9824f1c1bd827c4bd6a","slug":"mc-locked-the-town-hall","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा नगर परिषद ने जंजघर पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा नगर परिषद ने जंजघर पर जड़ा ताला
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Thu, 21 Jul 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिंजर से ठीक पहले नगर परिषद चंबा ने विवादित जंजघर पर ताला जड़ दिया है। वीरवार को पुलिस की मौजूदगी में नगर परिषद ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। नगर परिषद की टीम ने जंजघर में अवैध रूप से चल रही कैंटीन को भी बंद करवा दिया है और कैंटीन के सामान को बाहर फिंकवा दिया।
विज्ञापन
पिछले काफी समय से जंजघर को चलाने वाली कंपनी ने किराया नहीं चुकाया था। जिसे लेकर कई बार कंपनी को नोटिस भी जारी किए जा चुके थे। जंजघर को चलाने वाली कंपनी से नप को लाखों रुपये की राशि लेना बाकी है। जिसको लेकर चौगान वार्ड पार्षद अंजलि मल्होत्रा ने हाउस की बैठक में कई बार सवाल पूछे हैं और इस मुद्दे को उपायुक्त के समक्ष भी लेकर गई। प्रशासन ने भी नगर परिषद पर तालाबंदी को लेकर दबाव बनाया था।
विज्ञापन
वीरवार को नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता व अन्य अधिकारियों ने पुलिस को साथ लेकर जंजघर में ताला जड़ा। साथ ही जंजघर में चल रही कैंटीन को भी बंद करवा दिया। नगर परिषद ने जंजघर को चलाने वाली कंपनी को जंजघर का किराया चुकाने का नोटिस दिया है। पुराने किराये की रिकवरी होने के बाद नगर परिषद दोबारा से जंजघर की नीलामी करवा सकती है।
विज्ञापन