फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mauda's team emerged victorious in the tug-of-war.

Chamba News: रस्साकशी में मौड़ा की टीम ने मारी बाजी

Wed, 21 Oct 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 21 Oct 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Mauda's team emerged victorious in the tug-of-war.
तेलका में विजयादशमी पर म्यूजिकल चेयर और बटलोई प्रतियोगिता ने बांधा समां
विज्ञापन

क्लब की छत के लिए दो लाख रुपये देने का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। श्री रामलीला युवा क्लब मंडल तेलका की ओर से विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं करवाई गईं, जिनमें स्थानीय लोगों ने उत्साह से भाग लिया। जिला परिषद सदस्य अंशुल जरियाल ने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
समारोह में आयोजित रस्साकशी प्रतियोगिता में मौड़ा की टीम विजेता रही। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में अरवी शर्मा ने बाजी मारी, जबकि बटलोई प्रतियोगिता का पुरस्कार राम कृष्ण शर्मा ने जीता। इसके अलावा लॉटरी ड्रॉ भी निकाला गया, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अंशुल जरियाल ने क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए 7,100 रुपये की आर्थिक सहायता दी। साथ ही क्लब की छत के निर्माण के लिए दो लाख रुपये देने का आश्वासन दिया। उन्होंने ऐसे आयोजनों को सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्लब अध्यक्ष दर्शन कुमार, सचिव धर्मेंद्र सूर्या, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार, स्टेज सेक्रेटरी हंसराज और निर्देशक चैन लाल सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed