{"_id":"66ae60b6fe9d1b02ef08b24b","slug":"master-salim-made-the-audience-dance-on-jugni-tu-aaja-diljaniya-chamba-news-c-88-1-ssml1004-130363-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मास्टर सलीम ने जुगनी, तू आजा दिलजानिया पर नचाए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मास्टर सलीम ने जुगनी, तू आजा दिलजानिया पर नचाए दर्शक
Sat, 03 Aug 2024 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 03 Aug 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
चंबा। मिंजर मेले की सातवीं सांस्कृतिक संध्या मशहूर पंजाबी गायक मास्टर सलीम के नाम रही। उन्होंने जुगनी, तू आजा दिल जानिया, ढोल जगीरो दा, चरखे दी कूक और मजबूरी जैसे गीतों से दशकों को नाचने पर मजबूर कर दिया।
उन्होंने लोगों की फरमाइश पर गीतों की झड़ी लगा दी। सातवीं सांस्कृतिक संध्या में आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा मुख्यातिथि थे। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया।
इससे पहले अरविंद सिंह राजपूत और धीरज शर्मा ने भी बेहतरीन प्रस्तुति दी। अरविंद राजपूत ने खामोशियां, केसरिया, ओम शांति ओम, लंदन ठुमकदा, ओम देवा-देवा, चन्ना, दिल का दरिया, सुबह होने न दे जैसे गाने प्रस्तुत किए। मनोज कुमार मनु, निशा जिरयाल, मनोरमा राठौर, धीरज शर्मा ने भी बेहतरीन प्रस्तुतियों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की शुरूआत मुसाधा गायन से हुई। इसके बाद विद्या दत्त म्युजिकल ग्रुप ने मोरे पिया रे, जागृति कला मंच, खुशी व योगिता ने पंजाबी गिद्दा पर डांस किया। कनिका ने साकी- साकी रे, महल नाग सांस्कृतिक दल ने लोकनृत्य किया। टेक चंद ने छड मेरी बहियां जो अड़िए गीत, सुरेश ने आजकल याद कुछ आता नहीं, हितेश ने ठंडी- ठंडी हवा चलदी, सोनू टंडन ने आजकल उंग चुकदा, मोनिका ने मिंजरा आइयां हो, देवेंद्र शर्मा ने खाई के पान बना रसवाला, सावन में लग गई आग के दिल मेरा, राज वर्मा ने दिल लेके ठुकराए गानों को पेश किया।
विज्ञापन
--
दर्शक बोले- पंजाबी नाइट में गाए जा रहे हिंदी गाने
दर्शकों का कहना था कि बॉलीवुड नाइट में पंजाबी गाने गाए जा रहे हैं, जबकि पंजाबी नाइट में हिंदी गाने सुनने को मिल रहे हैं।
--
वीआईपी गैलरी में बैठ गया शराबी
पुलिस के कड़े पहरे के बीच वीआईपी गैलरी में एक शराबी घुस गया। जब मुख्यातिथि स्टेज से उठकर गए तो नशे में धुत एक युवक वीआईपी गैलरी में जाकर बैठ गया। उसे बाद में पुलिस कर्मी खींचकर बाहर ले गए।