फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Market goers will now get entry from Chaugan

बाजार जाने वालों को अब चौगान से मिलेगी एंट्री

Thu, 03 Jun 2021 06:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
Market goers will now get entry from Chaugan
चंबा। जिला मुख्यालय में अब बाजार आने वाले लोगों को चौगान से एंट्री दी जाएगी। जबकि, वापसी मुख्य सड़क से ही रहेगी। वीरवार को नई व्यवस्था के मुताबिक आवाजाही हुई। हालांकि, कुछ समय तक लोगों को परेशानी भी हुई, लेकिन पुलिस जवान भी लोगों को नई व्यवस्था की जानकारी देते दिखे। वहीं, दूसरी ओर चौपहिया वाहनों के बाजार में प्रवेश पर रोक लगा दी है। वीरवार को एएसपी रमन शर्मा ने बाजार का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस जवानों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए और नये प्लान के मुताबिक लोगों की आवाजाही सुनिश्चित बनाने के लिए कहा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत वर्ष भी कोरोना महामारी के अनलॉक फेज में प्रशासन ने यह योजना थी जो कोरोना की रोकथाम के लिए काफी हद तक कारगर साबित हुई। बहरहाल, इस वर्ष भी अब पुलिस ने यही प्लान अपनाया है। नई व्यवस्था से लोगों के आपसी संपर्क में आने के अवसर बेहद कम हो जाएंगे। साथ ही पर्याप्त दूरी से ही लोग आवाजाही कर सकेंगे। हालांकि, वर्तमान में कोरोना से जिले को कुछ राहत भी मिली है। एक तरफ जहां पॉजिटिविटी रेट में गिरावट आई है तो वहीं, दूसरी तरफ रिकवरी रेट भी बढ़ा है। माना यह भी जा रहा है कि पिछले करीब एक माह के मुकाबले वर्तमान में सैंपलिंग भी कुछ हद तक कम हुई है।
विज्ञापन

एएसपी रमन शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जवानों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे नियमों की पालना करें और मास्क पहनकर ही बाजार में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा दो गज दूरी नियम की पालना भी सुनिश्चित बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed