फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Many houses near Holi Bazaar are on the verge of collapse, only one house is left in Saloon village

Chamba News: होली बाजार के पास कई मकान गिरने के कगार पर, सलून गांव में एक ही घर बचा

Thu, 28 Aug 2025 10:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 28 Aug 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Many houses near Holi Bazaar are on the verge of collapse, only one house is left in Saloon village
होली में खतरे की जद में आए घर। संवाद
होली (चंबा)। चंबा जिले के होली बाजार के पास रावी नदी में बाढ़ आने से कई मकान गिरने के कगार पर हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है। बुधवार को साहं पंचायत के सलून गांव में इस आपदा का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिला है, जहां नौ मकान बह गए हैं। अब वहां केवल एक मकान बचा है, जो रावी नदी से थोड़ी दूर स्थित है। गांव के निवासियों को अपनी जान-माल की चिंता सता रही है। वहीं, होली की कुठेड़ पंचायत के बटोला गांव में भी भारी नुकसान हुआ है। यहां लगभग 70 श्रद्धालु फंसे हुए हैं, जो मणिमहेश यात्रा पर आए थे। इन्होंने होली हेलीपैड से उड़ान भरनी थी, लेकिन यात्रा बंद होने के बाद वे यहां फंस गए। श्रद्धालुओं को फिलहाल आंबडेकर भवन में ठहराया है। ये श्रद्धालु दिल्ली और मंडी के सरकाघाट के हैं। उधर, तहसीलदार अजय कुमार ने बताया कि प्रभावित लोगों को राहत सामग्री के तौर पर तिरपाल और आर्थिक सहायता के रूप में 10-10 हजार रुपये वितरित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हालात गंभीर हैं लेकिन प्रशासन राहत कार्यों में लगा हुआ है। प्रभावितों को जल्द से जल्द मदद पहुंचाने के लिए टीमें सक्रिय हैं। उधर, कलाह ट्रैक और जेल खड्ड मार्ग से श्रद्धालु वापस घर लौट रहे हैं।
विज्ञापन


होली से खड़ामुख तक सड़क छोटे वाहनों के लिए बहाल होने से ग्रामीणों को मिली राहत
रावी नदी की बाढ़ से न्याग्रां-होली-चंबा मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे आवाजाही में भारी बाधा आ रही है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग ने होली से खड़ामुख तक का रास्ता छोटे वाहनों के लिए खोल दिया है, जिससे कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन


कैश नहीं मिल रहा, कंपनी ने दी सेटेलाइट वाई-फाई की सुविधा
स्थानीय लोगों को बैंकिंग सुविधाओं की भी परेशानी हो रही है। कैश की कमी से लोग उधार पर ही निर्भर हैं। मोबाइल नेटवर्क भी इस क्षेत्र में ठीक से काम नहीं कर रहा है, जिससे संचार बाधित हो रहा है। हालांकि वीरवार को होली-बजोली पावर प्रोजेक्ट की जेएमआर कंपनी ने लोगों को सेटेलाइट वाई-फाई के माध्यम से इंटरनेट सुविधा देकर राहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेली टैक्सी कंपनियों ने समेटा सामान
होली हेलीपैड पर सेवाएं देने वाली हेली टैक्सी कंपनियां अपना सामान समेट कर जा चुकी हैं। इससे श्रद्धालुओं के लिए एयरलिफ्ट सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। कई श्रद्धालु इससे काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed