{"_id":"66e46f8eb7f06fe8100a05b3","slug":"manimahesh-yatrahrtc-earned-rs-56-lakh-chamba-news-c-88-1-cmb1002-133012-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मणिमहेश यात्रा ... एचआरटीसी ने की 56 लाख की कमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मणिमहेश यात्रा ... एचआरटीसी ने की 56 लाख की कमाई
Fri, 13 Sep 2024 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 13 Sep 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
चंबा। पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान एचआरटीसी को इस बार 56 लाख रुपये से अधिक आमदनी हुई है। कोरोना काल के बाद ही इस साल निगम ने मणिमहेश यात्रा के दौरान अधिकतर कमाई की है।
हालांकि, चंबा डिपो में बसों की भी कमी चल रही है। बावजूद इसके निगम ने व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया। अब यात्रा के खत्म होते की बाहरी डिपो से मंगवाई बसों को भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि मणिमहेश यात्रा के दौरान चंबा डिपो से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाती हैं। कम पड़ने पर निगम बाहरी डिपो से बसाें की डिमांड भेजता है। इससे निगम की अच्छी कमाई होती है। इस बार यात्रा के दौरान बाहरी डिपो से लगभग दस बसें बाहरी डिपो की आई थीं। शेष चंबा डिपो की ही बसें सेवाएं दे रही थीं। मणिमहेश यात्रा के शुरू होने से लेकर समापन तक निगम ने लगभग 56 लाख से अधिक कमाई की है। हालांकि, बीते कुछ सालों से आमदनी कम हो रही थी, क्योंकि कोरोना काल के बाद इसी साल ही निगम की इतनी आमदनी हो पाई है।
विज्ञापन
एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने कहा कि मणिमहेश यात्रा के दौरान लगभग 56 लाख से अधिक आमदनी हुई है। कोरोना काल के बाद इसी साल ही अच्छी कमाई हुई है। कहा कि बाहरी डिपो से मंगवाई बसों को भी भेज दिया है।
--