फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Manimahesh Yatra: Ban on cricket competition in Chaugan

मणिमहेश यात्रा : चौगान में क्रिकेट प्रतियोगिता पर रोक

Sat, 16 Sep 2023 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Manimahesh Yatra: Ban on cricket competition in Chaugan
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में चल रही ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। चौगान में बढ़ती श्रद्धालुओं की तादाद को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

प्रशासन ने आयोजन समिति को दूसरी जगह मैच करवाने के निर्देश दिए हैं। आयोजन समिति ने भी पुलिस मैदान बारगाह में रविवार से मैच करवाने की बात कही है।
राधाष्टमी के स्नान के लिए अब कुछ दिन शेष हैं। मणिमहेश यात्री सबसे पहले ऐतिहासिक चंबा चौगान का रुख कर रहे हैं। यहां ठहराव के बाद यात्री आगे की यात्रा शुरू करते हैं। चौगान में क्रिकेट प्रतियोगिता होने से चोटिल होने का खतरा था। इससे पहले ही प्रशासन ने आयोजन समिति को अन्य जगह मैच करवाने बारे आदेशित किया है।
विज्ञापन

एसडीएम चंबा अरुण कुमार ने कहा कि इस बारे में आयोजन समिति को निर्देश दिए गए हैं। कहा कि मणिमहेश यात्रा के चलते काफी संख्या में श्रद्धालु चौगान में पहुंच रहे हैं। प्रतियोगिता आयोजन सचिव संजय अत्री ने बताया कि प्रतियोगिता के मैच बारगाह में शुरू होंगे। 24 सितंबर के बाद दोबारा चौगान में मैच शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed