{"_id":"62d597ef0f35c415066f4d96","slug":"manimahesh-s-devotees-will-not-wander-for-drinking-water-chamba-news-sml415642888","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल के लिए नहीं भटकेंगे मणिमहेश के श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल के लिए नहीं भटकेंगे मणिमहेश के श्रद्धालु
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को पेयजल की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा। जलशक्ति विभाग की ओर से हड़सर से लेकर पवित्र डल झील तक अलग-अलग जगह 100 अस्थायी नल लगाए जाएंगे जिससे यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को पीने के लिए स्वच्छ जल उपलब्ध हो सके। पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए अधिकारियों ने कवायद शुरू कर दी है।
नलों के रखरखाव के अलावा हड़सर से लेकर डल झील तक पानी की व्यवस्था के लिए 20 कर्मचारी तैनात रहेंगे। साथ ही खड़ामुख से लेकर हड़सर और भरमाणी माता मंदिर के लिए स्थानीय कर्मचारी ही पानी की व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे।
यह जानकारी जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता दिलेर सिंह ने दी है। उन्होंने कहा कि पवित्र मणिमहेश यात्रा 19 अगस्त से 2 सितंबर तक होनी है जिसकी तैयारी के लिए मणिमहेश न्यास अभी से जुट गया है।