फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   manimahesh money divide four part

मणिमहेश चढ़ावे के 50 प्रतिशत भाग का चार हिस्सों में होगा बंटवारा

Wed, 03 Aug 2016 09:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Wed, 03 Aug 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन

मणिमहेश चढ़ावे से होने वाली कमाई का 50 प्रतिशत हिस्सा ट्रस्ट के खाते में जाएगा। जबकि 50 प्रतिशत अन्य चार हिस्सेदारों में बांटा जाएगा। यह निर्णय बुधवार को भरमौर में अतिरिक्त दंडाधिकारी भरमौर विनय धीमान की अध्यक्षता में लिया गया है।

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम भरमौर ने कहा कि चढ़ावे की गिनती में सभी खर्च शामिल किए जाएंगे। बंटवारा राधाष्टमी स्नान को लेकर 24 घंटे में अर्जित होने वाले चढ़ावे का ही होगा। उन्होंने पुजारियों से आग्रह किया कि मणिमहेश न्यास व पुजारी यह प्रयास करें कि मणिमहेश यात्रा 15 दिन की जगह कम से पांच माह तक चले। ट्रस्ट का भी प्रयास है कि यह यात्रा जून से शुरू होकर अक्तूबर माह तक चले। जिससे मणिमहेश न्यास को भी अतिरिक्त आय प्राप्त हो सके।
विज्ञापन


उन्होंने पुजारियों से आग्रह किया कि पुजारी भी प्राचीन मूर्तियों की आस्था व गरिमा को बनाए रखें। एडीएम भरमौर ने बताया कि पुजारियों ने मंदिरों के गर्भगृह में दानपात्र न लगाने की गुजारिश की थी। जिसे प्रशासन ने स्वीकार कर लिया है। किसी भी मंदिर के गर्भगृह में दानपात्र स्थापित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हड़सर के पुजारियों को मिले जनजातीय का दर्जा
हड़सर के पुजारियों ने बैठक में आह्वान किया कि उन्हें जनजातीय का दर्जा दिया जाए। भरमौर क्षेत्र में हड़सर के पुजारियों को जनजातीय का दर्जा नहीं है। उन्होंने कहा कि यह पुजारी मणिमहेश मेले से परिवार का पालन-पोषण करते थे। लेकिन अब ट्रस्ट बनने के बाद उन्हें परिवार चलाना मुश्किल हो गए हैं। साथ ही उन्होंने मणिमहेश झील में हड़सर के लोगों को दुकानें लगाने की इजाजत मांगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed