फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mani Mahesh Yatra: Started in the morning, stopped in the afternoon due to landslide

मणिमहेश यात्रा : सुबह शुरू हुई, दोपहर को भूस्खलन से रोकी

Sun, 24 Aug 2025 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 24 Aug 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Mani Mahesh Yatra: Started in the morning, stopped in the afternoon due to landslide
चंबा भारी बारिश के बीच टेंट  से निकलता पानी और साथ में बैठे श्रद्धालू।संवाद
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा पर रविवार दोपहर 2:00 बजे के बाद प्रशासन और ट्रस्ट ने अस्थायी रोक लगा दी गई। दोनाली के समीप पहाड़ी से गिरे पत्थर श्रद्धालु की टांगों में लगने से वह चोटिल हो गया। इसके बाद यात्रा रोक दी गई। इस बीच घायल श्रद्धालु को लेकर रेस्क्यू टीम भरमौर मुख्यालय रवाना हुई। इससे पूर्व सुबह मौसम साफ होने पर सुंदरासी-गौरीकुंड रास्ते पर मणिमहेश यात्रा को शुरू किया तो वहीं, श्रद्धालुओं ने सुंदरासी से गौरीकुंड की ओर जबाड़ू के रास्ते भी कूच किया।
विज्ञापन


दोपहर तक बारिश श्रद्धालुओं की आवाजाही का क्रम जारी रहा। भोले के जयकारे लगाते हुए शिवभक्त आगे बढ़ते रहे। उल्लेखनीय है कि शनिवार दोपहर बाद भारी बारिश के कारण सुंदरासी ग्लेशियर प्वाइंट पर भूस्खलन और नाले में बढ़े जलस्तर के बाद रात के समय श्रद्धालुओं आवाजाही पर रोक रही। हालांकि रविवार को कुछ ही घंटे राहत मिली और दोपहर बाद भूस्खलन से यात्रा रोकनी पड़ी। एडीएम कुलवीर सिंह राणा ने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि बारिश के बीच जो श्रद्धालु जहां पर है वे वहीं पर सुरक्षित स्थान पर रहे। मौसम खुलने और निर्देशों पर ही वे यात्रा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed