फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Mangli's villagers forced to guard the fields

मंगली के ग्रामीण खेतों में पहरा देने को मजबूर

Thu, 07 Jul 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Mangli's villagers forced to guard the fields
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत मंगली के गांव दौला, जालू और अंदवास में ग्रामीण रात के समय खेतों में बिस्तर लगाकर पहरा देने के लिए मजबूर हैं। लावारिस मवेशी खेतों में मक्की सहित अन्य सब्जियों को तबाह कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों को अपनी फसलें मवेशियों से बचाने के लिए रात के समय भी चौकीदारी करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई जगह तो लोगों की ओर से टैग लगे मवेशियों को ही छोड़ दिया गया है। ऐसे पशु पालकों पर विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने चुराह प्रशासन से लावारिस मवेशियों के आतंक से ग्रामीणों को जल्द राहत दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों राकेश कुमार, अशोक कुमार, प्रमोद कुमार, नरेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, प्रकाश चंद आदि का कहना है कि मंगली पंचायत में कुछ दिन से लावारिस पशुओं ने आतंक मचा रखा है। सर्दियों के लिए एकत्रित किए गए चारे को भी ये लावारिस पशु नहीं छोड़ रहे हैं। इससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

चुराह के उपमंडल अधिकारी गिरीश शर्मा ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं पहुंची है। ऐसी बात है तो टैग लगे मवेशियों को छोड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed