फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Man dies after falling while collecting wood in Shakti Nala forest.

Chamba News: शक्तिनाला जंगल में लकड़ी लेने गए व्यक्ति की गिरकर मौत

Wed, 23 Sep 2026 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 23 Sep 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
Man dies after falling while collecting wood in Shakti Nala forest.
तीन-चार दिन से घर नहीं लौटा तो परिजनों ने शुरू की तलाश, लियूंटी में मिला शव
विज्ञापन

किलटे और टोकरियां बनाने के लिए लकड़ी लेने गया था डोगरू राम
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। ग्राम पंचायत झझाकोटी के भड़सर गांव निवासी 40 वर्षीय डोगरू राम की शक्तिनाला जंगल में गिरने से मौत हो गई। वह किलटे और टोकरियां बनाने के लिए आवश्यक विशेष प्रकार की लकड़ी लेने जंगल गया था।
तीन-चार दिन तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। गांव और रिश्तेदारों के यहां जानकारी नहीं मिलने पर ग्रामीणों के साथ जंगल में खोजबीन की गई। इस दौरान डोगरू राम का शव लियूंटी नामक स्थान पर मुंह के बल गिरा मिला। कुछ दूरी पर उसका मोबाइल फोन भी ऊंचाई पर मिला।
विज्ञापन

प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि लकड़ी लेने जाते समय वह ढाक में गिर गया, जिससे उसकी मौत हुई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। ग्रामीणों की मदद से शव को सड़क तक पहुंचाकर अस्पताल लाया जा रहा है। बुधवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। डोगरू राम की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि शक्तिनाला जंगल में गिरने से व्यक्ति की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed