{"_id":"61d05f19044fd1148543ff51","slug":"man-dies-after-falling-in-ditch-near-house-chamba-news-sml3953401182","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के पास खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के पास खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
Man dies after falling in ditch near house
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत रंडोह गांव में खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान ब्यासो (67) पुत्र चंदू राम निवासी गांव रंडोह डाकघर रठियार तहसील चंबा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को रात के समय जब वह अपने घर के पास टहल रहा था तो उसी दौरान अचानक पांव फिसलने से वह खाई में गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खाई में गिरते समय उसके चिल्लाने की आवाज को सुनकर परिवार के सदस्य वहां पहुंच गए।
परिजनों ने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर उसे खाई से बाहर निकाला। बेसुध हालत में उसे चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सुल्तानपुर पुलिस चौकी की टीम ने अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही घटनास्थल का मुआयना किया।
इसको लेकर परिजनों के ब्यान कलमबद्ध किए। शनिवार को चंबा मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।