{"_id":"ce204c50e8d4c2b41c50e6359cdbf7c3","slug":"man-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर में साढ़ियों से गिरकर व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर में साढ़ियों से गिरकर व्यक्ति की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Sun, 10 Jan 2016 06:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबायली क्षेत्र भरमौर में एक व्यक्ति की घर की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई। इसके चलते मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक का नाम प्रकाश चंद उम्र पचपन वर्ष निवासी गांव सेरी पंचायत सदर भरमौर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी व मृतक के भतीजे मदन लाल ने बताया कि वह सेरी गांव से दलूनी स्थित अपने पुराने मकान में रखा मवेशियों का चारा लेने के लिए घर से गए थे, जहां पर पुराने मकान में सीढ़ियां उतरते हुए अचानक प्रकाश का संतुलन बिगड़ने से वह सीढ़ियों से नीचे आंगन में गिरकर बेेसुध हो गया।
विज्ञापन
उसकी हालत को देखते हुए शीघ्र उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सक वरुण ठाकुर ने बताया कि गहरी चोट के कारण प्रकाश चंद की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी।
विज्ञापन